socha tha jaisa doston waisa nahin hua | सोचा था जैसा दोस्तों वैसा नहीं हुआ

  - Shajar Abbas

सोचा था जैसा दोस्तों वैसा नहीं हुआ
मैं जिसका हो गया था वो मेरा नहीं हुआ

ऐसा नहीं हुआ मियाँ वैसा नहीं हुआ
क्या हो गया बताओ हमें क्या नहीं हुआ

मैं जिसको चाहता था वो मेरा न हो सका
जो मुझको चाहता था मैं उसका नहीं हुआ

कोई तो मेरे हाल को ये देखकर कहे
ये सब तुम्हारे साथ में अच्छा नहीं हुआ

हर सू हमारे क़त्ल का चर्चा हुआ 'शजर'
क़ातिल के नाम का कहीं चर्चा नहीं हुआ

  - Shajar Abbas

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari