" तुम उसे अच्छा कहो "

वो डाँटता है तुम उसे अच्छा कहो
वो मानता है तुम उसे अच्छा कहो

हर शख़्स बस तकलीफ़ देता है यहाँ
वो प्यार करता तुम उसे अच्छा कहो

सब शक्ल सूरत देखते ही हैं यहाँ
दिखता उसे गुण तुम उसे अच्छा कहो

सब बेवजह ही छोड़ जाते आजकल
वो साथ देता तुम उसे अच्छा कहो

शुभ बाँटना बस प्यार ही है चाहता
अच्छा लगे तो तुम उसे अच्छा कहो

— Shubham Rai 'shubh'

More by Shubham Rai 'shubh'

Other nazm from the same pen

See all from Shubham Rai 'shubh' →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling