बस मदद का दिखावा होता है

मतलबी ये ज़माना होता है

सिर्फ़ कहने से कुछ नहीं होता
जो कहा उस को करना होता है

कर्म ही धर्म है बड़ा सब से
कर्म बिन सब अधूरा होता है

जीत की एहमियत वही जाने
जो कई बार हारा होता है

फ़िक्र अंजाम की नहीं मुझ को
रहता होकर जो होना होता है

— Abhay Aadiv

More by Abhay Aadiv

Other ghazal from the same pen

See all from Abhay Aadiv →

Motivational Shayari

Shers of motivational.

All Motivational Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling