धरती चटक रही है माथा चटक रहा है
दस्तावेज़ों में पर पारा लुढ़क रहा है
एक नया क़ानून बनाकर निपटा देंगे
संसद को सच कहने वाला खटक रहा है
दया करो मत फेंको भाई तीर चुनावी
देश का इस सेे ताना-बाना दरक रहा है
घर-घर पानी पहुँचाने का वा'दा कर के
कुओं में तालाबों में पत्थर पटक रहा है
मुफ़्त ये देंगे वो देंगे पर मत ललचाओ
गाजर नहीं है भाई काँटा लटक रहा है
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading undefined Shayari