kii koshish to chhata chhatta nahin varna | की कोशिश तो छटा छटता नहीं वरना

  - Aatish Indori

की कोशिश तो छटा छटता नहीं वरना
अँधेरा ज़ेहन से हटता नहीं वरना

हमारे काम तो दीवानगी आई
मुहब्बत का सफ़र कटता नहीं वरना

मुझे भाई तेरी आँखों की सच्चाई
किसी और वजह से पटता नहीं वरना

वो लड़का वास्तव में मुझ से अच्छा है
तेरे रस्ते से मैं हटता नहीं वरना

बिगड़ते काम बनते देखे हैं मैंने
तुम्हारा नाम मैं रटता नहीं वरना

  - Aatish Indori

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari