ख़ुद को बीमार मत किया कर यार
डूब कर प्यार मत किया कर यार
जब मदद चाहे कोई ग़ैरतमंद
तब तो इनकार मत किया कर यार
एक छोटी सी है मेरी दरख़्वास्त
पीठ पर वार मत किया कर यार
ख़ुद के खाने के लाले पड़ जाएँ
इतना उपकार मत किया कर यार
दिल को जाना जहाँ है जाने दे
दिल से तकरार मत किया कर यार
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading War Shayari Shayari