जताते कैसे है यह रीत आनी चाहिए थी
मुहब्बत हो गई थी तो बतानी चाहिए थी
ज़रूरी जब था तो तलवार उठानी चाहिए थी
मुहब्बत तो मुहब्बत है निभानी चाहिए थी
यहाँ से लौटने का कोई रस्ता ही नहीं है
तुम्हें पहले से मजबूरी बतानी चाहिए थी
तुम्हारी तरह जिसको बे-वफ़ाई करना आता
मुहब्बत में तुम्हें लड़की सियानी चाहिए थी
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Raasta Shayari Shayari