raam ke aadesh par zakan ja rahi hain jaanki | राम के आदेश पर वन जा रही हैं जानकी

  - Aatish Indori

राम के आदेश पर वन जा रही हैं जानकी
राम महिमा मन ही मन में गा रही हैं जानकी

राम का वनवास था पर साथ उनके वे गईं
आज लेकिन वन अकेले जा रही हैं जानकी

यूँँ तो वन की ओर बढ़ती जा रही हैं वे मगर
राम को अपलक निहारे जा रही हैं जानकी

सामने लव और कुश आसन पे हैं बैठे हुए
गीतिकाएँ राम जी की गा रही हैं जानकी

राम की महिमा बताने वे हुई थीं अवतरित
कर के लीला धाम अपने जा रही हैं जानकी

  - Aatish Indori

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari