Darpan
Darpan
Ghazal

चाहे कैसा भी मौसम हो सब्ज़ नहीं होता हूँ मैं

इस जंगल में अपने जैसा इकलौता पौधा हूँ मैं

पहली दो से तीन दफ़ा ये दुनिया मुझ पर खुलती है
दुनिया पर तो लगभग चौथी दस्तक पे खुलता हूँ मैं

बस दुख में शामिल नइ होता ग़मगुसार भी होता हूँ
रोता हूँ तो रोते रोते हिम्मत भी देता हूँ मैं

तुम को जितना लगता है मैं उतना भी मसरूफ़ नहीं
तुम ने मुझ को याद किया तो ये देखो आया हूँ मैं

एक मुहब्बत का अफ़साना मंज़िल को ना छू पाया
एक सफ़र पे हम निकले थे पर वापस लौटा हूँ मैं

मैं अपने कुनबे की उस ख़ालिस मिट्टी का वारिस हूँ
कूज़ा-गर कहता है बन और ख़ुद ही बन जाता हूँ मैं

मैं ने अपनी ज़दस बाहर का वो मंज़र देख लिया
सालों से घर में बैठा हूँ इतना खौफ़ ज़दा हूँ मैं

दर्पन फूलों की ख़ातिर-दारी में सहरा मत भूलो
तुम को बस ये याद दिलाने सहरा से आया हूँ मैं

— Darpan

More by Darpan

Other ghazal from the same pen

See all from Darpan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling