kabhi ab dobaara ye KHvaahish na hogii | कभी अब दुबारा ये ख़्वाहिश न होगी

  - Afzal Sultanpuri

कभी अब दुबारा ये ख़्वाहिश न होगी
ये दिल है दिलों की नुमाइश न होगी

उन्हें फ़िक्र मेरी ज़रा भी नहीं है
हमारी तरफ़ से भी कोशिश न होगी

अगर लौट आएँ मोहब्बत करूँँगा
मोहब्बत में लेकिन गुज़ारिश न होगी

हक़ीक़ी मोहब्बत ख़ुदा की है नेमत
ये किसने कहा आज़माइश न होगी

तुम्हें कुछ पता है ख़ुदा एक अव्वल
अगर बे-ख़बर हो परस्तिश न होगी

  - Afzal Sultanpuri

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari