बड़े तगड़े बवंडर देखने हैं
अभी अपने बराबर देखने हैं
अभी तो देखनी है उसकी शादी
अभी तो दुख भयंकर देखने हैं
वो आए और मेरे शे'र देखें
वो जिनको भी खुले सर देखने हैं
वो जिन रेखाओं में है नाम उसका
मुझे ऐसे मुक़द्दर देखने हैं
हमीं भाएँगे तेरे साथ में पर
तेरी माँ को तो अफ़सर देखने हैं
मुझे ये चाँद तारे और बादल
तेरे पहलू से लग कर देखने हैं
ये इक गम को हराकर नाज़ कैसा
अभी दुखड़ों के लश्कर देखने हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'
our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'
As you were reading Shadi Shayari Shayari