तेरी ही इन आँखों का काजल हूँ बना

धरती बनी हो जब तो बादल हूँ बना

सब को दिखा सकती हो तुम आसानी से
देखो वही प्यारी सी पायल हूँ बना

मन कब से तालिब सा हुआ बैठा यहाँ
कोशिश बड़ी की तब ये आँचल हूँ बना

शायद कभी समझा न पाया ढंग से
दिल से तभी आधा ही पागल हूँ बना

रहबर ज़रा ख़ुद गुम यहाँ लगता ‘अनुज’
मजबूर हो के ही हलाहल हूँ बना

— anujlakhnavi

More by anujlakhnavi

Other ghazal from the same pen

See all from anujlakhnavi →

Pagal Shayari

Shers of pagal.

All Pagal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling