उसने वा'दा तो ये निभाया था
रोज़ ख़्वाबों में मेरे आया था
चाह कर भी मैं मर नहीं सकता
उसने जीना मुझे सिखाया था
अब भी उस राह पर खड़ा हूँ मैं
उसने जिस राह पर बुलाया था
अब मुझे नींद भी नहीं आती
उसने ऐसे मुझे जगाया था
इश्क़ कितना था उस से ऐ 'आरिफ़'
मैं ने उस को नहीं बताया था
Read Full