sab ik charaagh ke parwaane hona chahte hain | सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं

  - Asad Badayuni

सब इक चराग़ के परवाने होना चाहते हैं
अजीब लोग हैं दीवाने होना चाहते हैं

न जाने किस लिए ख़ुशियों से भर चुके हैं दिल
मकान अब ये अज़ा-ख़ाने होना चाहते हैं

वो बस्तियाँ कि जहाँ फूल हैं दरीचों में
इसी नवाह में वीराने होना चाहते हैं

तकल्लुफ़ात की नज़्मों का सिलसिला है सिवा
तअल्लुक़ात अब अफ़्साने होना चाहते हैं

जुनूँ का ज़ोम भी रखते हैं अपने ज़ेहन में हम
पड़े जो वक़्त तो फ़रज़ाने होना चाहते हैं

  - Asad Badayuni

Basant Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Asad Badayuni

As you were reading Shayari by Asad Badayuni

Similar Writers

our suggestion based on Asad Badayuni

Similar Moods

As you were reading Basant Shayari Shayari