मुस्कुराने की वजह मत पूछिए

गुनगुनाने की वजह मत पूछिए

पूछिए क्यूँ दूर आख़िर हो गए
पास आने की वजह मत पूछिए

दिल दुखाने के बहाने लाख हैं
दिल लगाने की वजह मत पूछिए

सोचिए क्यूँ हार मेरी हो गई
हार जाने की वजह मत पूछिए

याद आने की वजह तो है बहुत
भूल जाने की वजह मत पूछिए

— Saroj Kumar

More by Saroj Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Saroj Kumar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling