दोस्त आने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

  - Aafreen Faheem

दोस्त आने में बड़ी देर लगा दी तुम ने
दिल दुखाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

मुझको दुनिया से गए एक ज़माना गुज़रा
ग़म मनाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

अपना दिल हम तो हथेली पे लिए बैठे थे
आज़माने में बड़ी देर लगा दी तुमने

मैंने आहों से सँजोया था मोहब्बत का चमन
ख़ार लाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

जिस्म ने रूह से कल पूछ लिया था 'आफ़ी'
क़ैद-ख़ाने में बड़ी देर लगा दी तुमने

  - Aafreen Faheem

More by Aafreen Faheem

As you were reading Shayari by Aafreen Faheem

Similar Writers

our suggestion based on Aafreen Faheem

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari