sabko sab bhool j | सबको सब भूल जाना होता है

  - Aafreen Faheem

सबको सब भूल जाना होता है
हमको सब याद आना होता है

हाल पूछो ना ख़स्ता हालों का
इन पे लम्हा ज़माना होता है
'इश्क़ में डूब जाने वाले सुन
'इश्क़ में डूब जाना होता है

इक क़यामत है तेरी महफ़िल भी
देर तक मुस्कुराना होता है

लौट जाऍंगे एक दिन हम भी
सबको ही लौट जाना होता है

  - Aafreen Faheem

More by Aafreen Faheem

As you were reading Shayari by Aafreen Faheem

Similar Writers

our suggestion based on Aafreen Faheem

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari