छू के तू ने अब गुलाब कर दिया

तू ने दिल का हर हिसाब कर दिया

मैं नहीं समझ किसी को आता था
तू ने चेहरा अब किताब कर दिया

जो सवाल पूछने से डरता था
तू ने हँस के अब जवाब कर दिया

ख़्वाब मैं ने सोचा था कभी वो अब
तू ने सच वो मेरा ख़्वाब कर दिया

मैं कई दिनों से था अँधेरे में
तू ने मुझ को आफ़ताब कर दिया

— Shubham Upwan

More by Shubham Upwan

Other ghazal from the same pen

See all from Shubham Upwan →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling