jhooth koii naya ya koii bahaana hogaa | झूठ कोई नया या कोई बहाना होगा

  - Bhuwan Singh

झूठ कोई नया या कोई बहाना होगा
ग़ैर की बाहों में जब उसका ठिकाना होगा

जब सिवा तेरे किसी और की बातें होंगी
तब समझ जाना वही अगला निशाना होगा

राज़ की बात बताई तो हॅंसेगी दुनिया
इसलिए उस सेे मिला ज़ख़्म छुपाना होगा

आँखें मलने से नहीं जाती कभी ऐसी धुॅंध
तुमको तो 'इश्क़ का ये पर्दा हटाना होगा

उसका ही नाम सुनाई नहीं देगा उसको
अब उसे बेवफ़ा कहके ही बुलाना होगा

  - Bhuwan Singh

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari