pahle bedaar-bakht hota tha | पहले बेदार-बख़्त होता था

  - Bhuwan Singh

पहले बेदार-बख़्त होता था
दश्त भी एक तख़्त होता था

जिस जगह घर बनाया है तुमने
उस जगह इक दरख़्त होता था

आदमी कहता है ख़ुदा ख़ुद को
पहले ख़ुद लख़्त-लख़्त होता था

तू तो करता था हर शजर से ''इश्क़
तू नहीं इतना सख़्त होता था

अब तो इंसान कट रहे हैं पर
पहले खाने का रख़्त होता था

  - Bhuwan Singh

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari