kabhi ruswaai apni aur zillat yaad aati hai | कभी रुस्वाई अपनी और ज़िल्लत याद आती है

  - Danish Balliavi

कभी रुस्वाई अपनी और ज़िल्लत याद आती है
तुम्हें जब देखते हैं तो मुहब्बत याद आती है

कभी जब बात कर के ख़ूब हम इतराने लगते थे
मुहब्बत की सनम वो सारी शिद्दत याद आती है

मुहब्बत के जो क़ातिल थे उन्हें अपना समझ बैठे
रक़ीबों से तुम्हारी थी वो मिल्लत याद आती है

ज़माना भी हमें जब देखता था साथ दोनों को
सनम हमको भी अपनी और संगत याद आती है

इरादा प्यार में शादी भी करनी थी सनम तुम सेे
ऐ 'दानिश' वो तुम्हारी पाक निय्यत याद आती है

  - Danish Balliavi

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari