yaad tujhko na karunga to bikhar jaaunga | याद तुझको न करूँँगा तो बिखर जाऊँगा

  - Danish Balliavi

याद तुझको न करूँँगा तो बिखर जाऊँगा
साथ गर तेरा मिलेगा तो उभर जाऊँगा

अपने सीने में सजाया हूँ तेरी यादों को
छोड़ देगा तू मुझे तो मैं किधर जाऊँगा

वस्ल की मुझको ज़रूरत है मुहब्बत में अब
तेरे दीदार से ऐ जान सँवर जाऊँगा
'इश्क़ इक जंग है जो जीतने की ख़ातिर मैं
इस जहाँ के किसी मैदाँ में उतर जाऊँगा

कौन 'दानिश' मेरी परवाह यहाँ करता है
तू मुझे देगा दुआएँ तो निखर जाऊँगा

  - Danish Balliavi

War Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading War Shayari Shayari