dil men mire hazaar alam hi jawaan rahe | दिल में मिरे हज़ार अलम ही जवाँ रहे

  - divya 'sabaa'

दिल में मिरे हज़ार अलम ही जवाँ रहे
या रब मगर लबों पे हँसी का समाँ रहे

मंज़िल की जुस्तजू है न राहों का इश्तियाक़
ऐ दिल बला के साथ न अब कारवाँ रहे

आँखें भी आज़माई गई राह-ए-ज़ीस्त में
क़ल्ब-ओ-जिगर भी मुब्तिला-ए-इम्तिहाँ रहे

साहिल दिखा ख़ुदा या सफ़ीना डुबो ही दे
कब तक हवा से महव-ए-जदल बादबाँ रहे

अपनी ख़ुशी का एक भी लम्हा मिले तो क्यूँँ
जब इख़्तियार-ए-ग़ैर में उम्र-ए-रवाँ रहे

क्या 'इश्क़ है यही कि रहे वो सितम-ज़रीफ़
और मेरे लब पे नाला-ओ-आह-ओ-फ़ुग़ाँ रहे

इक लम्हा-ए-अना ने जुदा कर दिया उन्हें
दो जिस्म थे जो और सदा एक जाँ रहे

इक दिन मैं मुश्त-ए-ख़ाक तो हो जाऊँगी फ़ना
शायद 'सबा' मता-ए-सुख़न जाविदाँ रहे

  - divya 'sabaa'

More by divya 'sabaa'

As you were reading Shayari by divya 'sabaa'

Similar Writers

our suggestion based on divya 'sabaa'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari