Chocolate Day Shayari
Best

Chocolate Day Shayari

Chocolate Day Shayari in Hindi & Urdu, HD images to download. Celebrate the sweetest occasion with our collection of Chocolate Day Shayari. Express your love and affection with heart-warming poems and quotes. Perfect for sending to your loved ones on Chocolate Day.

वहशत के कारखाने से ताज़ा ग़ज़ल निकाल ऐ सब्र के दरख़्त मेरा मीठा फल निकाल — Ammar Iqbal
ये और बात अनोखी सी प्यास रहने लगी मेरी ज़बान पे उस की मिठास रहने लगी — Afzaal Naveed
तुम ही बोलो इस दुनिया में लब से मीठा क्या मुमकिन है — Gaurav Singh
मैं तेरे ज़िक्र की वादी में सैर करता रहूँ हमेशा लब पे तेरे नाम की मिठास रहे — Siraj Faisal Khan
हज़ार बार निगाहों से चूम कर देखा लबों पे उस के वो पहली सी अब मिठास नहीं — Aslam Aazad
मैं जानता हूँ ज़ाइक़ा हर चॉकलेट का मेरे लबों पे आज तू अपने लबों को रख — Mukesh Jha
कितने दिन हो गए कि फ़ोन तेरा कान में शहद घोलता ही नहीं — Amatul Hai Wafa
होंठ तबस्सुम से गीले हैं जानाँ या'नी तुम ने कुछ मीठा सोचा है — Rohit Gustakh
तुम्हारा नाम लिया था कभी मोहब्बत से मिठास उस की अभी तक मेरी ज़बान में है — Abbas Dana
उस साँवले से जिस्म को देखा ही था कि बस घुलने लगे ज़बाँ पे मज़े चाकलेट के — Shahid Kabir
मोहब्बतों में बहुत रस भी है मिठास भी है हमारे जीने की बस इक यही असास भी है — Akhtar Amaan
तेरे लब की पड़ी थी परछाईं मेरे लब में मिठास अब तक है — Sajjad Shakri
सभी इन'आम नित पाते हैं ऐ शीरीं-दहन तुझ से कभू तू एक बोसे से हमारा मुँह भी मीठा कर — Jurat Qalandar Bakhsh
ज़िन्दगी का ज़ाएका अब हम से पूछो उस के लब चू में हैं सो मीठा लगेगा — Neeraj Neer
उस का बोसा लिया तो ये जाना चाय से ज़्यादा मीठा भी कुछ है — Prit

How's your Mood?

Latest Blog