aaya hai tyaohar christmas | आया है त्यौहार क्रिसमस

  - Haidar Bayabani

आया है त्यौहार क्रिसमस
बाँटे सब को प्यार क्रिसमस

मैं लाया हूँ प्यारे तोहफ़े
देखो कितने सारे तोहफ़े
गुड़िया कैसी आली लाया
गुड्डा दाढ़ी वाला लाया
जिस के पास हों पैसे ले लो
जी चाहे तो वैसे ले लो

तोहफ़े पा कर सब बोलेंगे
आए यूँँ हर बार क्रिसमस
बाँटे सब को प्यार क्रिसमस

रंगीले ग़ुब्बारे ले लो
गोया चाँद सितारे ले लो
चलती फिरती मोटर ले लो
ढोल बजाता बंदर ले लो
देखो आ कर ख़ूब तमाशा
आओ जाने आओ 'पाशा'

अगले साल मैं फिर आउँगा
जब आएगा यार क्रिसमस
बाँटे सब को प्यार क्रिसमस

  - Haidar Bayabani

Beti Shayari

Our suggestion based on your choice

Similar Writers

our suggestion based on Haidar Bayabani

Similar Moods

As you were reading Beti Shayari Shayari