कैफ़ियत ऐसी है कोई राज़दाँ मेरा नहीं

मैं अकेला हूँ यहाँ ये कारवाँ मेरा नहीं

ज़िक्र मेरा रात-दिन करते रहे जो कल तलक
लब पे उन के आज-कल नाम-ओ-निशाँ मेरा नहीं

दिल मिरा क़दमों-तले रखती हो क्यूँ तुम जान-ए-जाँ
दिल मिरा मासूम है दिल राएगाँ मेरा नहीं

हाल-अहवाल उस का पूछो मत ग़ज़ल के दरमियाँ
हम-नशीं तो है वो लेकिन हम-नवाँ मेरा नहीं

तू बड़ा ख़ुश-बख़्त है उर्दू तिरी अहल-ए-ज़बान
बद-नसीबी देख ऐसा ख़ानदाँ मेरा नहीं

मुझ से मेरे दिल की अब बनती नहीं ऐ हमदमो
मैं यहाँ मौजूद हूँ पर दिल यहाँ मेरा नहीं

— 'June' Sahab Barelvi

More by 'June' Sahab Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from 'June' Sahab Barelvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling