tire aate hi khushboo likh dii maine | तिरे आते ही ख़ुशबू लिख दी मैंने

  - 'June' Sahab Barelvi

तिरे आते ही ख़ुशबू लिख दी मैंने
उठाया पेन हर-सू लिख दी मैंने

ग़ज़ल में इक जगह पर मैं लिखा था
हटाकर उसको फिर तू लिख दी मैंने

यक़ीनन सर तो सीने पर रखा था
बहुत सोचा तो बाज़ू लिख दी मैंने

था लिखना तुमको इक अल्फ़ाज़ में ही
हसीं तुम थी सो महरू लिख दी मैंने

हक़ीक़त में तो मैं था उसके क़ाबू
ग़ज़ल में अपने क़ाबू लिख दी मैंने

उधर मैदान में ज़मज़म जनेऊ
इधर हिंदी में उर्दू लिख दी मैंने

  - 'June' Sahab Barelvi

Urdu Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Urdu Shayari Shayari