तेरे बारे में क्या नहीं कहतेबस तेरे मुँह पे जा नहीं कहतेजो हमें ख़ुद से दूर ले जाएहम उसे रास्ता नहीं कहतेआप हैं तो अगरचे फिर भी हमआप को बे-वफ़ा नहीं कहतेचाहे जितने बुरे तअल्लुक़ होंजाने वाले को जा नहीं कहतेसारी बातें सुनी सुनाई हैंआप कुछ भी नया नहीं कहतेयूँ तो हम हिज्र के पुजारी हैंवस्ल को भी बुरा नहीं कहते— Karan Sahar