आप रोने लगे हैं सरगम में
इस क़दर खो गए हैं मातम में
हिज्र का दुख, विसाल के आँसू
लुत्फ़ है दो नदी के संगम में
'इश्क़ इक मोजज़ा सा लगता है
फूल खिलते हैं ज़र्द मौसम में
शब की तारीकियाँ बताएँगी
कितने आँसू छिपे हैं शबनम में
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Karan Sahar
our suggestion based on Karan Sahar
As you were reading Valentine Shayari Shayari