qismat men ab naql-e-makaani hai bahut | क़िस्मत में अब नक़्ल-ए-मकानी है बहुत

  - Harsh Kumar Bhatnagar

क़िस्मत में अब नक़्ल-ए-मकानी है बहुत
कुछ इसलिए आँखों में पानी है बहुत

बस इक तिरे ही साथ चल सकता नहीं
दरिया में यूँँ तो अब रवानी है बहुत

मेरी तरफ़ की बात करता है सदा
ये आइना भी हम-ज़बानी है बहुत

इक बार पूछा था उदासी का सबब
मैं कैसे कहता बद-गुमानी है बहुत

ये मुफ़लिसी जीना सिखाती है मगर
इस मुफ़लिसी में राएगानी है बहुत

कुछ इसलिए भी तन्हा रहता हूँ सदा
इस शहर में अब यक-ज़बानी है बहुत

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari