ज़िंदगी में सभी से होती है पहली ग़लती
डर है इस बात का हो जाए न दूजी ग़लती
बे-वजह रूठे हैं दोनों ही किसी बात से पर
सोचते ये भी हैं वो कह दे कि मेरी ग़लती
गर सज़ा देनी है तो सोच समझ कर देना
तब तलक करता हूँ कोई मैं अनोखी ग़लती
हर कोई पहले बड़े शौक़ से करता है इसे
जब तलक कोई बताता नहीं क्या थी ग़लती
As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar
our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar
As you were reading undefined Shayari