मेरी हालत पर तरस तो खाइए रब
हाँ मुझे जाना है हाँ ले जाइए रब
आप मुझ सेे वा'दा कीजे ख़ुश रखेंगे
ख़ुश रखेंगे तो क़सम भी खाइए रब
सब मुझे क्यूँ ख़ुदकुशी का कह रहे हैं
अपने बंदो को ज़रा समझाइए रब
चाहते हैं आप मुझको देखना ख़ुश
तो उसी से मुझको फिर मिलवाइए रब
हौंसला रख आपने ही ये कहा था
और कब तक मैं रखूँ बतलाइए रब
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Kabir Altamash
our suggestion based on Kabir Altamash
As you were reading Wada Shayari Shayari