ham ne sabhi se ab kinaara kar liya | हम ने सभी से अब किनारा कर लिया

  - Kabir Altamash

हम ने सभी से अब किनारा कर लिया
है गर ख़सारा तो ख़सारा कर लिया

कैसे भला फिर नींद आएगी उसे
जिसने मुहब्बत को सहारा कर लिया

ऐ शख़्स मैंने झूठ बोला था तुम्हें
देखो तुम्हारे बिन गुज़ारा कर लिया

मैं ख़ुद से बस ये पूछता हूँ आज भी
क्यूँ प्यार तुमने जाँ दुबारा कर लिया

  - Kabir Altamash

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari