आ गया फिर से प्यार का मौसम
मेरा मतलब बहार का मौसम
इक तो अपना बिहार अच्छा है
उसपे अपने बिहार का मौसम
ख़त्म हो जाऊँगा वगरना मैं
ख़त्म कर इंतज़ार का मौसम
याद है हम मिले कहाँ पर थे
याद है सोमवार का मौसम
हम कभी एक साथ थे है ना
था कभी ऐतबार का मौसम
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Kabir Altamash
our suggestion based on Kabir Altamash
As you were reading Dhokha Shayari Shayari