ai mere rone par rone waale | ऐ मेरे रोने पर रोने वाले

  - Kabir Altamash

ऐ मेरे रोने पर रोने वाले
हम अब हैं बस तेरे होने वाले

यार बहुत रोएंगे अब हम दोनों
इक दूजे को हैं हम खोने वाले

के नींद तुझे कैसे आ जाती है
ऐ मेरे बिस्तर पर सोने वाले

इक दिन तुम भी बहुत रोओगे, समझे
मेरी इन आँखों को भिगोने वाले

पहले अपने दिल को साफ करो तुम
बीस दफा चेहरे को धोने वाले

  - Kabir Altamash

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari