achha hogaa gar aisa ho jaa.e | अच्छा होगा गर ऐसा हो जाए

  - Kabir Altamash

अच्छा होगा गर ऐसा हो जाए
एक पराया ही अपना हो जाए

होने को तो कुछ भी हो सकता है
क्या होगा गर तू मेरा हो जाए

उसपर तन्हाई अच्छी लगती है
काश कभी वो भी तन्हा हो जाए

मैं बेकार नहीं रोया करता हूँ
चाह रहा हूँ तू ज़िंदा हो जाए

रब को नौकर तक ये बोल रहा है
मेरा मालिक बस अच्छा हो जाए

  - Kabir Altamash

Chaahat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Chaahat Shayari Shayari