jitne bhi mere apne hain | जितने भी मेरे अपने हैं

  - Kabir Altamash

जितने भी मेरे अपने हैं
सारे ही मुझपर हँसते हैं

डरना क्यूँँ हमको मरने से
हम तो हर दिन मर सकते हैं

देखो अब ये मत कहना तुम
सारे लड़के इक जैसे हैं

सूख गई है आँखें मेरी
सोचो हम कितना रोए हैं

तुम रस्ता मत रोको मेरा
हम तो बस मरने निकले हैं

बस ऐसे ही हम आए थे
अच्छा तो अब हम चलते हैं

  - Kabir Altamash

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari