KHud ko tum bekar nahin hone dena | ख़ुद को तुम बेकार नहीं होने देना

  - Kabir Altamash

ख़ुद को तुम बेकार नहीं होने देना
मतलब ये है प्यार नहीं होने देना

होने देना जो हो जाए ख़ुद से ही
लेकिन बस हर बार नहीं होने देना

हमको मतलब है बस अपने दफ़्तर से
ऐ रब तुम इतवार नहीं होने देना

तेरी सारी बीमारी ले कर मैंने
अब तुझको बीमार नहीं होने देना

सारी ग़लती मैं अपने सर ले लूंँगा
हम तुम में तकरार नहीं होने देना

अब बच्चे बूढ़े भी पढ़ते हैं इसको
सो ख़ुद को अख़बार नहीं होने देना

मेरी बेटी जिस घर जाने वाली हो
उस घर में दीवार नहीं होने देना

  - Kabir Altamash

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari