tumhaara naam dil ne har ghadi har pal pukaara hai | तुम्हारा नाम दिल ने हर घड़ी हर पल पुकारा है

  - Meem Maroof Ashraf

तुम्हारा नाम दिल ने हर घड़ी हर पल पुकारा है
भला तुम बिन हमारा कौन जीने का सहारा है

तुम्हारे बिन अगर ख़ुशियाँ भी हों तो क्या ही ख़ुशियाँ हैं
तुम्हारा साथ हो तो कोह-ए-रंज-ओ-ग़म गवारा है

ये दिल क्या है हमारी जान भी जान-ए-जाँ तुम रख लो
सभी कुछ तो तुम्हारा है कहाँ कुछ भी हमारा है

मोहब्बत खेल है वो जिस में सब कुछ उल्टा होता है
जो जीता है मोहब्बत में हक़ीक़त में वो हारा है

मैं ख़ुशबू से ही उस को दूर से पहचान लेता हूँ
हज़ारों की भी महफ़िल में मुझे वो आशकारा है

  - Meem Maroof Ashraf

Gulshan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Maroof Ashraf

As you were reading Shayari by Meem Maroof Ashraf

Similar Writers

our suggestion based on Meem Maroof Ashraf

Similar Moods

As you were reading Gulshan Shayari Shayari