अंदोह से हुई न रिहाई तमाम शब

मुझ दिल-ज़दा को नींद न आई तमाम शब

जब मैं शुरू क़िस्सा किया आँखें खोल दीं
या'नी थी मुझ को चश्म-नुमाई तमाम शब

चश्मक चली गई थी सितारों की सुब्ह तक
की आसमाँ ने दीदा-दराई तमाम शब

बख़्त-ए-सियह ने देर में कल यावरी सी की
थी दुश्मनों से उस को लड़ाई तमाम शब

बैठे ही गुज़री वादे की शब वो न आ फिरा
ईज़ा अजब तरह की उठाई तमाम शब

सन्नाहटें से दिल से गुज़र जाएँ सो कहाँ
बुलबुल ने गो की नाला-सराई तमाम शब

तारे से मेरी पलकों पे क़तरे सरिश्क के
देते रहे हैं 'मीर' दिखाई तमाम शब

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling