Top 20 Chaahat Shayari

Chaahat shayari beautifully captures the deep desires and heartfelt longing of the soul. It reflects those silent wishes, unspoken love, and emotional connections that live in the dil. Whether it's a hidden khwaahish or an intense mohabbat, these shayaris express what words often fail to say.

हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
जो दिल रखते हैं सीने में वो काफ़िर हो नहीं सकते मोहब्बत दीन होती है वफ़ा ईमान होती है — Arzoo Lakhnavi
मोहब्बत वहीं तक है सच्ची मोहब्बत जहाँ तक कोई अहद-ओ-पैमाँ नहीं है — Arzoo Lakhnavi
दरअस्ल मैं ने मशक़्क़त नहीं मोहब्बत की हथेलियों पे नहीं मेरे दिल पे छाले है — Ismail Raaz
बताऊँ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है — Asrar Ul Haq Majaz
हज़ार इश्क़ करो लेकिन इतना ध्यान रहे कि तुम को पहली मोहब्बत की बद-दुआ न लगे — Abbas Tabish
मुझे अब तुम से डर लगने लगा है तुम्हें मुझ से मोहब्बत हो गई क्या — Jaun Elia
मोहब्बत नेक-ओ-बद को सोचने दे ग़ैर-मुमकिन है बढ़ी जब बे-ख़ुदी फिर कौन डरता है गुनाहों से — Arzoo Lakhnavi
ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
कुछ इस अदा से मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz
मोहब्बत करने वाले कम न होंगे तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे — Hafeez Hoshiarpuri
मोहब्बत कर मोहब्बत कर यही बस कह रहा है दिल सुन अपने दिल की तू ये ग़ैर की आवाज़ थोड़ी है — Krishnakant Kabk
मैं चाहता हूँ मोहब्बत मुझे फ़ना कर दे फ़ना भी ऐसा कि जिस की कोई मिसाल न हो — Jawwad Sheikh