Top 20 Motivational Shayari

Motivational shayari is all about finding strength in words and courage in emotions. These lines inspire you to rise after every fall, chase your dreams, and keep moving forward with full hausla. Whether you're facing challenges or aiming for success, this collection helps you stay focused and positive.

उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
हर एक बात को चुप-चाप क्यूँँ सुना जाए कभी तो हौसला कर के 'नहीं' कहा जाए — Nida Fazli
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या — Ada Jafarey
फ़रिश्ते से बढ़ कर है इंसान बनना मगर इस में लगती है मेहनत ज़ियादा — Altaf Hussain Hali
उस की याद दिलाती है बारिश की हिम्मत देखो — Pawan
जिस्म मैं भी जीत सकता था तेरा पर सोचता था तू ग़लत न समझें मुझ को — karan singh rajput
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था वो हौसले ज़माने के मेआ'र हो गए — Ali Jawwad Zaidi
मंज़िलें लाख कठिन आएँ गुज़र जाऊँगा हौसला हार के बैठूँगा तो मर जाऊँगा — Saqi Amrohvi
मैं ने मेहनत से हथेली पे लकीरें खींचीं वो जिन्हें कातिब-ए-तक़दीर नहीं खींच सका — Umair Najmi
मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
ख़ुद जिसे मेहनत मशक़्क़त से बनाता हूँ 'जमाल' छोड़ देता हूँ वो रस्ता आम हो जाने के बा'द — Jamal Ehsani
घड़ी भर साथ चलता फिर अकेला छोड़ जाता है ये मेरा हौसला मंज़िल पे रस्ता छोड़ जाता है — Prashant Sitapuri
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal
मज़ा तो तब है कि तुम हार के भी हँसते रहो हमेशा जीत ही जाना कमाल थोड़ी है — Parveen Shakir
न जाने क्यूँँ गले से लगने की हिम्मत नहीं होती न जाने क्यूँँ पिता के सामने बेटे नहीं खुलते — Kushal Dauneria
मुझ को जीने का हौसला दीजे वरना रिश्तों का फ़ाएदा क्या है — Praveen Sharma SHAJAR
ये काएनात मेरे सामने है मिस्ल-ए-बिसात कहीं जुनूँ में उलट दूँ न इस जहान को मैं — Akhtar Usman