जो दिल से ज़ेहन के रस्ते पे आता-जाता है

ख़याल-ए-यार नहीं फ़िक्र-ए-आब-ओ-दाना है

मैं अंजुमन को तेरी कहकहों से भर दूँ मगर
लिहाफ़-ए-ख़ामुशी हालात का तक़ाज़ा है

तेरे सिवा भी बहुत हैं हसीं जहाँ में मगर
कहाँ इन आँखों को अब कोई रास आता है

सुख़न में रख के न बेचूँ तो क्या करूँ इनका
उदासियों का मेरे दिल में कारख़ाना है

तुम्हें भी लगने लगा ख़ुद-परस्त है 'मौजी'
तुम्हें तो यार ख़ुदा की जगह नवाज़ा है

— Manmauji

More by Manmauji

Other ghazal from the same pen

See all from Manmauji →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling