अगर मर ही न पाए तुम मुहब्बत में

तो फिर मर क्यूँ नहीं जाते नदामत में

मैं उस के नाम से चिढ़ने लगा हूँ अब
दुखा है दिल मुहब्बत की अदालत में

हमेशा टाल देते हो यही कह कर
कभी तो हम करेंगे बात फ़ुर्सत में

ख़ुदा के सामने सर फोड़ता हूँ मैं
असर अब है नहीं मेरी इबादत में

लुटेरे भी हवा में उड़ रहे हैं अब
नशा काफ़ी ग़ज़ब का है सियासत में

— Piyush Nishchal

More by Piyush Nishchal

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Nishchal →

Powerful Justice Shayari

Shers of powerful justice.

All Powerful Justice Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling