हुक्म-ए-मुर्शिद पे ही जी उठना है मर जाना है

इश्क़ जिस सम्त भी ले जाए उधर जाना है

लड़खड़ाता हूँ तो वो रो के लिपट जाता है
मैं ने गिरना है तो उस शख़्स ने मर जाना है

उस की छाँव में भी थक कर नहीं बैठा जाता
तू ने जिस पेड़ को फलदार शजर जाना है

ख़ुश्क मश्कीज़ा लिए ख़ाली पलटना है उसे
और दरियाओं का शीराज़ा बिखर जाना है

— Rakib Mukhtar

More by Rakib Mukhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Rakib Mukhtar →

Shajar Shayari

Shers of shajar.

All Shajar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling