apni zulfo ko dho rahi hai shab | अपनी ज़ुल्फों को धो रही है शब

  - SALIM RAZA REWA

अपनी ज़ुल्फों को धो रही है शब
और ख़ुश्बू निचो रही है शब

मेरे ख़्वाबों की ओढ़कर चादर
मेरे बिस्तर पे सो रही है शब

अब अँधेरों से जंग की ख़ातिर
कुछ चराग़ों को बो रही है शब

 
सुब्ह-ए-नौ के क़रीब आते ही

अपना अस्तित्व खो रही है शब
 

दिन के सदमों को सह रहा है दिन
रात का बोझ ढो रही है शब

  - SALIM RAZA REWA

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari