आँखों से आँसू उनके अब आने लगे
अल्फ़ाज़ उनको अब ज़रा भाने लगे
ग़ज़लों में मिलता है उन्हें भी अक़्स सो
ग़ज़लें मेरी अब ख़ूब वो गाने लगे
मिलती रही लोगों को शाबाशी मगर
हिस्से हमारे बस यहाँ ताने लगे
पकड़ा न जाए झूठ उनका भी कहीं
सो इसलिए वो हमको समझाने लगे
हम भी खड़े थे दीद की ख़ातिर कभी
सो रिश्ते में हम उनके दीवाने लगे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'
our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'
As you were reading Aawargi Shayari Shayari