jab bhi milne yaar purane aate hain | जब भी मिलने यार पुराने आते हैं

  - Sanskar 'Sanam'

जब भी मिलने यार पुराने आते हैं
पहले के वो याद ज़माने आते हैं

झूठ बोलना तुझको भी आता है पर
मुझको भी तो राज़ छुपाने आते हैं

शहरों में रहने आता है कौन भला
गाँव से सारे लोग कमाने आते हैं

रात में जब भी नींद चैन की आती है
उसके सपने नींद चुराने आते हैं

रिश्ते पक्के रख पाया हूँ मैं क्योंकि
मुझको सारे फ़र्ज़ निभाने आते हैं

कायर बनके बैठे हों जब सब के सब
तब नारी को कृष्ण बचाने आते हैं

  - Sanskar 'Sanam'

Promise Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sanskar 'Sanam'

As you were reading Shayari by Sanskar 'Sanam'

Similar Writers

our suggestion based on Sanskar 'Sanam'

Similar Moods

As you were reading Promise Shayari Shayari