Sarul
Sarul
Ghazal

ख़ैर हालात बना सकते थे

हम तो बस बात बना सकते थे

ज़िंदगी बन रही है तेरे सिवा
तेरे भी साथ बना सकते थे

जो तुम्हारे लिए कही है ग़ज़ल
हम उसे नात बना सकते थे

तुम ने सहरा बना लिया था हमें
तुम तो बरसात बना सकते थे

पूरी तस्वीर मुकम्मल न सही
हाथ में हाथ बना सकते थे

— Sarul

More by Sarul

Other ghazal from the same pen

See all from Sarul →

Rahbar Shayari

Shers of rahbar.

All Rahbar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling