hamaari khushi ka thik | हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है

  - Shubham Dwivedi

हमारी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है
हमें 'इश्क़ की ज़द में आना नहीं है

मुलाक़ात करनी नहीं चाहता पर
मिरे पास कोई बहाना नहीं है

नज़र ही शिकारी हो जिसकी शुभम् फिर
उसे तीर कोई चलाना नहीं है।

वो तुम सेे जो पूछे मोहब्बत के बारे
तुम्हें चुप है रहना बताना नहीं है

ज़ुबानी निगाहों की समझो तो जानूँ
मुझे लब से कुछ भी बताना नहीं है

  - Shubham Dwivedi

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shubham Dwivedi

As you were reading Shayari by Shubham Dwivedi

Similar Writers

our suggestion based on Shubham Dwivedi

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari